जिसका डर था वही हुआ... मोहम्मद सिराज ने दे दी सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को बड़ी टेंशन
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहला टी20 मैच शनिवार को खेला पल्लेकेले में खेला जाएगा। हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ट्रेनिंग सेशन में चोट लगी है। उन्होंने पैर में खिंचाव की शिकायत की। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, लेकिन टीम इंडिया की तरफ से सिराज की चोट पर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मोहम्मद सिराज को सूर्यकुमार यादव के साथ ट्रेनिंग सेशन में दौड़ते हुए देखा गया था, लेकिन गुरुवार शाम को उन्होंने चोट लगने की शिकायत की है।











