रेड्डी की भूमिका पर संदेह
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेड्डी को सीरीज में गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला, जिससे उनके चयन सवालों के घेरे में है। अश्विन ने तर्क दिया कि यदि रेड्डी की भूमिका केवल बल्लेबाजी में गहराई जोड़ना है, तो टीम में किसी बल्लेबाज को भी शामिल किया जा सकता था।अश्विन ने अक्षर पटेल की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें मैच विनर बताया। उन्होंने सवाल उठाया, 'अगर यह नीतीश रेड्डी की भूमिका है, तो मुझे लगता है कि आप एक विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज को खिला सकते हैं। आप अक्षर पटेल को खिला सकते हैं। उन्होंने क्या कम किया है? वह एक मैच विनर रहे हैं।' अश्विन ने रेड्डी जैसे ऑलराउंडर को चुनने के तर्क पर सवाल उठाया, जो गेंद से बहुत कम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, 'अक्षर ने इस भूमिका में नीतीश से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।' अश्विन ने यह भी बताया कि अक्षर पटेल का स्पिन के खिलाफ बचाव सबसे मजबूत है।
अश्विन ने अक्षर पटेल की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें मैच विनर बताया। उन्होंने सवाल उठाया, 'अगर यह नीतीश रेड्डी की भूमिका है, तो मुझे लगता है कि आप एक विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज को खिला सकते हैं। आप अक्षर पटेल को खिला सकते हैं। उन्होंने क्या कम किया है? वह एक मैच विनर रहे हैं।' अश्विन ने रेड्डी जैसे ऑलराउंडर को चुनने के तर्क पर सवाल उठाया, जो गेंद से बहुत कम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, 'अक्षर ने इस भूमिका में नीतीश से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।' अश्विन ने यह भी बताया कि अक्षर पटेल का स्पिन के खिलाफ बचाव सबसे मजबूत है।











