इस सीमेंट में क्या है... आखिर इस सेक्टर का किंग क्यों बनना चाहते हैं गौतम अडानी
नई दिल्ली: एशिया और भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) देश में सीमेंट सेक्टर का किंग बनना चाहते हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) ने इस सेक्टर में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। हाल में उसने हैदराबाद की कंपनी पेन्ना सीमेंट को 10,422 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। साथ ही उसकी नजर गुजरात की कंपनी सौराष्ट्र सीमेंट, जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट बिजनस और एबीजी शिपयार्ड की कंपनी वदराज सीमेंट पर भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ने इन कंपनियों को खरीदने के लिए तीन अरब डॉलर का एक वॉर चेस्ट तैयार किया है। अडानी ग्रुप का लक्ष्य सीमेंट सेक्टर में क्षमता बढ़ाने पर है ताकि वह आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक (UltraTech) को पछाड़कर देश की नंबर एक सीमेंट कंपनी बन सके। सवाल यह है कि अडानी सीमेंट पर इतना बड़ा दांव क्यों खेल रहे हैं?











