रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले टाटा ग्रुप की दो दर्जन से अधिक लिस्टेड कंपनियां है। टीसीएस मार्केट कैप के हिसाब से टाटा ग्रुप की सबसे मूल्यवान और देश की दूसरे सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसकी लिस्टिंग 2004 में हुई थी। इसका मार्केट कैप करीब 15,43,114.33 करोड़ रुपये है। ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, वोल्टास और टाटा एलेक्सी शामिल है। इनमें से अधिकांश कंपनियों के शेयरों में आज तेजी दिख रही है।
शेयरों का हाल
टाटा पावर का शेयर 2.36% के साथ 471.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले छह साल में करीब 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का शेयर 0.26% तेजी के साथ 1121.05 रुपये पर है जबकि टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.79% तेजी के साथ 1965.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टाटा एलेक्सी का शेयर 3.38% तेजी के साथ 7868.60 रुपये पर है।











