क्या है किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट केस जानिए क्या है इसकी लागत, कौन है कांट्रेक्टर
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (Kiru Hydroelectric Project) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आज यानी गुरुवार की सुबह सीबीआई ने 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की हे। सीबीआई ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास की भी तलाशी ली है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया था। सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे थे। सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने 10 स्थानों पर और जून 2022 में 16 स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई ने साल 2023 में मई में भी 12 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। आईए जानते हैं कि किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट क्या है।











