IMF में चल क्‍या रहा है? भारत के लिए 8% ग्रोथ के अपने ही टॉप एग्‍जीक्‍यूटिव के अनुमान से मुकर गया

IMF में चल क्‍या रहा है? भारत के लिए 8% ग्रोथ के अपने ही टॉप एग्‍जीक्‍यूटिव के अनुमान से मुकर गया
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने ही एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम के भारत की ग्रोथ को लेकर हालिया बयान से खुद को अलग कर लिया है। उसने कहा है कि यह अनुमान उसका नहीं है। आईएमएफ ने कहा है कि सुब्रमण्यम उसके मंच पर भारत के प्रतिनिधि की भूमिका में थे। आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, 'सुब्रमण्यन की ओर से व्यक्त किए गए विचार आईएमएफ में भारत के प्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका में थे।' वह सुब्रमण्यम के हालिया बयानों पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। इसमें सुब्रमण्‍यम ने भारत के लिए 8 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया था। यह आईएमएफ की ओर से जारी पिछले ग्रोथ अनुमानों से अलग है।

क्‍या बोले थे कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम?

सुब्रमण्यम ने 28 मार्च को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर देश पिछले 10 सालों में लागू की गई अच्छी नीतियों को दोगुना कर देता है और सुधारों में तेजी लाता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।
Advertisement