गौतम अडानी अब क्या करने वाले हैं? मार्केट में इस वजह से तेज हुई सुगबुगाहट
मुंबई: अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस इस हफ्ते 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाने के लिए शेयर बेच सकती है। रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह शेयर बिक्री कई वजह से महत्वपूर्ण है। अडानी समूह की ओर से यह पिछले साल फरवरी में 2.5 अरब डॉलर की शेयर सेल रद्द होने के बाद इक्विटी बाजार से पहली बार धन जुटाने की कोशिश होगी। पिछली बार अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर ऑफशोर टैक्स हेवन के अनुचित इस्तेमाल और स्टॉक में हेरफेर का आरोप लगाया था।











