कैसे जाल में फंसा इंजीनियर युवक?
अहमदाबाद की एलिसब्रिज पुलिस के अनुसार दिल्ली के रहने वाले अमित गोयल ने शिकायत मिली थी कि उसके बाद दो ट्रांसजेंडर ने लूटपाट की है। पुलिस ने अनुसार गोयल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए मीरा के संपर्क में आया था। उसके कहने पर होटल बुक किया था। जब वह होटल में पहुंचा और बाथरूम से नहाकर बाहर निकला तो उसकी टॉवल खींच कर गिरा दी और इसके बाद दोनों ट्रांसजेंडर ने 9000 रुपये कैश के साथ 25 हजार रुपये का लैपटॉप ले लिया। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर कोई शिकायत की तो झूठे केस में फंसा देंगे।
गोयल की शिकायत पर जब एलिसब्रिज पुलिस वस्त्रापुर स्थित होटल में कार्रवाई की तो इस दौरान पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। होटल में मौजूद ट्रांसवूमेन सबसे सामने कपड़े उतार दिए। पुलिस की जांच में सामने आया है दो ट्रांसवूमेन ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं कर रहे थे, हालांकि होटल में हंगामे के बीच एक ट्रांसवूमेन भाग निकली। पुलिस एक ट्रांसवूमेन को पकड़ा है। जिसकी पहचान सना शेख के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के रहने वाली है। यहां अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में दूसरे ट्रांसवूमेन मीरा के साथ रहती थी।
बड़े नेटवर्क का खुलासा
पुलिस की गिरफ्त में आई ट्रांसवमूेन सना शेख के मोबाइल की जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं हवाई मार्ग से कई शहरों की यात्रा कर चुकी हैं। इन्होंने इस तरह से कई लोगों से पैसे भी ऐंठे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर में सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करने की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस केअनुसार पूरे मामले की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इन्होंने कितने लोगों के साथ ऐसी घटनाएं की हैं।











