सैम कोंस्टास और जसप्रीत बुमराह के बीच क्या-क्या हुआ था? ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बताई हर एक बात
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने दमदार डेब्यू किया। 19 साल के कोंस्टास सिर्फ अपनी बैटिंग ही नहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ झड़प के कारण भी छाए रहे हैं। डेब्यू मैच ही कोंस्टास की विराट कोहली के साथ भिड़ंत हो गई है। इसके बाद सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोंस्टास जसप्रीत बुमराह से लड़ पड़े। ऐसे में अब कोंस्टास ने एक इंटरव्यू में सिडनी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के साथ क्या बातचीत हुई थी यह बताया।











