विराट कोहली से लड़ाई पर सैम कोंस्टास ने ये क्या कह दिया, बॉक्सिंग डे में हुई थी तनातनी
नई दिल्ली: हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर बल्लेबाज सैम कोंस्टास के लिए भी याद रखा जाएगा। 19 साल के कोंस्टास ने जिस तरह से अपना टेस्ट डेब्यू किया वह शानदार था। मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में कोंस्टास को मौका मिला था। इस मैच में उन्होंने टी20 के अंदाज में शुरुआत की थी। खास तौर से टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कोंस्टास ने जो आक्रमता दिखाई वह कमाल का था। पूरी दुनिया बुमराह के खिलाफ कोंस्टास की बैटिंग को देखकर सन्न रह गई थी।











