पापी पेट क्या-क्या कराए... सड़क पर जलेबी बेचने को मजबूर खिलाड़ी, कभी इंटरनेशनल लेवल पर बोलती थी तूती

पापी पेट क्या-क्या कराए... सड़क पर जलेबी बेचने को मजबूर खिलाड़ी, कभी इंटरनेशनल लेवल पर बोलती थी तूती
नई दिल्ली: हंसता हूं अपनी बर्बादियों पर, रोने को अब बचा ही क्या है? कुछ ऐसा ही सोच रहा होगा यह इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिसकी कभी तूती बोलती थी। लोग एक झलक पाने को बेकरार रहते थे। और अब समय ऐसा बदला कि वह सड़क किनारे जलेबी बेचने पर मजबूर है। यह कहानी है पाकिस्तान के एशियाई खेलों के हीरो रहे फुटबॉलर मुहम्मद रियाज। वह आर्थिक तंगी और पापी पेट के आगे मजबूर हैं और अब सड़क किनारे जलेबी बेचने का काम करते हैं। कभी मैदान में गोल दागने वाले रियाज के इस हालत पर भारतीयों को भी तरस आता है।
Advertisement