लंदन: एक ओर दुनिया के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक ओर अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं, जबकि दूसरी ओर एक पेसर ने इंग्लैंड के लिए विध्वंसक डेब्यू किया है। उसने पहली ही पारी में 7 विकेट झटकते हुए जिमी के आखिरी टेस्ट की चमक चुरा ली। इस गेंदबाज का नाम है गस एटकिंसन और उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू किया। लंदन में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले टेस्ट में ही शानदार गेंदबाजी की और 7 विकेट चटकाए।
जेम्स एंडरसन के आखिरी मैच में किया डेब्यू और छा गया
बादल छाए रहने के कारण इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिमी एंडरसन के आखिरी टेस्ट में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की। बेन स्टोक्स और उनकी टीम को साझेदारी तोड़ने के लिए कुछ खास करने की जरूरत थी और यह डेब्यू करने वाले एटकिंसन थे, जिन्होंने लगातार दो विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।
गजब बॉलर है...! दुनिया को मिल गया नया जेम्स एंडरसन, एक ही ओवर में 3 विकेट झटककर दिन में दिखा दिए तारे!











