शमार जोसेफ भारत दौरे से बाहर हुए
वेस्टइंडीज के प्रमुख तेज गेंदबाज शमार जोसेफ भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। विंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी। हालांकि उनकी इंजरी के बार में डिटेल जानकारी नहीं दी गई है। वह पिछले रविवार को आखिरी बार मैदान पर उतरे हैं। गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए सीपीएल के फाइनल में 3 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके बाद भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी।26 साल के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए 11 टेस्ट खेले हैं। इसमें 21.66 की औसत से उनके नाम 51 विकेट हैं। उन्होंने जून जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 22 विकेट लिए थे। 2024 में उन्होंने गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मैच में इंजरी होने के बाद भी उन्होंने दूसरी पारी में 7 विकेट झटके थे।











