कापसी वन परिक्षेत्र के एसडीओ सुरेश कुमार पिपरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कापसी वन विभाग ने पैंगोलिन कि तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पखांजुर के मटोली चौक से पकड़ा। तीनों आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 500 ग्राम वजन के एक जिंदा पैंगोलिन जब्त किया गया है। तीनों आरोपी दलसु देवसाई कोवा, अशोक धसरू कोटावी, नरेश बालाजी में श्राम गढ़चिरौली महाराष्ट्र के निवासी हैं।
पैंगोलिन की जांच के बाद उसे वन परिक्षेत्र में छोड़ दिया गया है।











