25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य को हम पूरा करेगें - राजकुमार शर्मा

25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य को हम पूरा करेगें - राजकुमार शर्मा
                   ( बैहर में स्वामी जी की उपस्तिथि में हुआ स्वागत )          जिस तरह पूरे देश में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 28 अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रवास 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य का पूरा करने के लिए पूरे देश के हर प्रांतों में प्रवास हो रहा है उसी के तहत् आज नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत प्रान्त के संरक्षक राजकुमार शर्मा का आगमन बैहर में हुआ जिनका स्वागत बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश के रेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज एवं उनके साथियों के द्वारा किया गया। संगठन के विषय में राजकुमार शर्मा ने कहा कि हम 2030 के पहले ही संगठन के लक्ष्य को पूरा कर 25 करोड़ सदस्य बनाकर विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाकर भारत को विश्व गुरु बनायेगें । श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश के हर प्रांतों में हर जिले में संगठन के पदाधिकारी काम कर संगठन को मज़बूत बना रहें हैं। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि हम देश की संसद में संतों को पहुंचाकर देश की संसद को "सन्त संसद" बनाना चाहते हैं आपने कहा कि देश की संसद में दो सन्त हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रसर हैं। जब देश की संसद में 50 सदस्य जायेगें तब हम भारत विश्व गुरु बनाने सफल हो जायेगें। अभी हमने 11 करोड़ सदस्य बना लिए है जिस दिन हम 25 करोड़ सदस्य बना लेगे उस दिन हमारा देश हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय सचिव दिलीप भगत, जिलाध्यक्ष मेहतलाल कटरे, वरिष्ठ पत्रकार चेतराम धानेश्वर, वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, समाज सेवी शेखर अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष छोटू यादव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement