हम समझते हैं कंप्यूटर बाहर से लाते हैं, देखिए हमारा कितना बढ़ गया निर्यात
नई दिल्ली: भारत में कई चीजों के निर्यात में काफी उछाल देखने को मिला है। भारत सरकार कई दूसरी कंपनियों को लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे वो देश में ही चीजें बनाए और चीन पर निर्भरता कम हो सके। भारत ने एप्पल और सैमसंग जैसी कई कंपनियों को आकर्षित किया है। वहीं स्मार्टफोन और दूसरे महंगे सामानों के एक्सपोर्ट पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन, कुछ ऐसे सामान भी हैं जिनका एक्सपोर्ट बहुत तेजी से बढ़ा है, भले ही वो हाई-टेक न हों। इसके सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट बालों का बढ़ा है। बालों का निर्यात कोरोना काल से पहले साल 2018-19 में करीब 34.5 मिलियन डॉलर था। यह पिछले साल बढ़कर करीब 180 मिलियन डॉलर हो गया है। इसमें 5 गुना से ज्यादा उछाल आई है। टेलीकॉम, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात में 170.9 फीसदी का उछाल आ चुका है।











