ब्रह्माकुमारीज, ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र में श्रीगणेश उत्सव पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास व उमंग उत्साह के साथ मनाया गसेवाकेंद्र पर श्रीगणेश जी की चैतन्य झांकी का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रीगणेश जी, श्री रिद्धि, श्री सिद्धि देवीजी भी चैतन्य रूप में विराजमान होकर उपस्थित सभी भोपाल वासियों को आशीर्वाद एवं वरदानों से भरपूर किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भोपाल वासी उपस्थित थे।
सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. डॉ. रीना दीदी ने गणेश चतुर्थी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि छोटी आंखें एकाग्रता और सूक्ष्म दृष्टि का प्रतीक है, चौड़ा माथा बुद्धिमता का प्रतीक है, लंबी सूंड कार्य कुशलता का प्रतीक है, रस्सी सदैव अनुशासित रहने का प्रतीक है, एक दांत बुरी चीजों का त्याग और अच्छी चीजों को बनाए रखने का प्रतीक है, बड़ा पेट समाने की शक्ति का प्रतीक है, चूहे की सवारी विकारों, बुराइयों पर सवारी करने का प्रतीक है, लड्डू खुशियों का प्रतीक है, कुल्हाड़ी सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति का प्रतीक है, छोटा मुंह कम बोलने का प्रतीक है,
बड़े कान बेहतरीन श्रवण शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
बीके डॉक्टर रीना दीदी ने उपस्थित सभी भाई बहनों का मोदक, लड्डू से सभी का मुख मीठा कराया एवं अपने दिव्य वचनों से सभी को भरपूर किया।











