इंदौर। इंदौर पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने जातिगत जनगणना को तकनीकी रूप से असंभव बताया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना का समर्थन करते हैं, लेकिन संविधान जातिगत आधारित व्यवस्था का समर्थन नहीं करता है। ऐसे में यह तकनीकी रूप से संभव नहीं है।
अठावले ने कहा कि यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मोदी सरकार दलित विरोधी है और जातिगत जनगणना का विरोध कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है।
भाजपा के साथ आने का नहीं होगा नुकसान
भाजपा द्वारा छोटी पार्टियों को नुकसान पहुंचाए जाने के सवाल पर रामदास अठावले ने कहा कि हम सभी को आने देते हैं और फिर दरवाजा बंद कर देते हैं। जिसके बाद हमारी मर्जी के बगैर कोई नहीं जा सकता। हमें कोई नुकसान नहीं होगा।

राहुल गांधी पर साधा निशना
इस दौरान अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जाते हैं तो उनसे हर कोई पूछता है कि राहुल गांधी शादी कब करेंगे। उन्होने शायराना अंदाज में कहा कि 'हर गांव में पूछती है दादी, राहुल गांधी कब करेगा शादी।'