दिल्ली अभी यमुना में पहले आई बाढ़ से ठीक से संभली भी नही की फिर से करीब 36 घंटों बाद मुसीबतों का सैलाब निचले इलाकों की परेशानी बढ़ा सकता है। यमुनानगर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और लोगों को यमुना से दूर रहने की चेतावनी दी है।
पिछली बार से दोगुना पानी, दिल्लीवालों सावधान यमुना में आने वाली है 36 घंटे में 'जल तबाही'!
चंडीगढ़: हरियाणा और दिल्ली के सरकार के बीच हथिनी कुंड को लेकर घमासान छिड़ा था। दिल्ली में आई बाढ़ का जिम्मा हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी पर लगाया गया था। अभी दिल्ली बाढ़ के हालातों से उबर नहीं पाई है, इसी बाच दिल्ली पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराया रहा है। हथिनी कुंड बैराज में पानी ज्यादा होने पर एक बार फिर से फ्लड गेट खुल दिए गए हैं। यहां से 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी अब अगले 36 घंटे के अंदर दिल्ली पहुंच सकता है और एक बार फिर यमुना नदी के किनारे बसे दिल्ली के इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इस बार दिल्ली में बाढ़ के हालात पिछली बार से ज्यादा बुरे होने के आसार हैं क्योंकि हथिनी कुंड से पिछली बार की अपेक्षा दोगुना पानी छोड़ा गया है।











