प्रियांश आर्य ने खेली मैच विनिंग पारी
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 185 रन का टारगेट दिया था। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत की दहलीज पार करवाई। हालांकि, इस रनचेज में पीबीकेएस के युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने महत्वपूर्ण योगदान दियाप्रियांश ने 177.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में तूफानी 62 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। प्रियांश आर्य ने दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस के साथ 109 रन की मैच विनिंग साझेदारी भी की। आर्य की पारी ने पूरी तरह से पंजाब के लिए इस रनचेज में एक प्लेटफॉर्म सेट कर दिया था। उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया, जिससे एमआई दूसरी पारी में पकड़ ही नहीं बना पाई। आर्य का पूरा साथ जोश इंग्लिस ने दिया, जिन्होंने 73 रन बनाए थे।











