गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था पिज्जा डेट, तभी आ गए युवती के पिता, भागकर छज्जे से लटका और गिरकर युवक की मौत

गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था पिज्जा डेट, तभी आ गए युवती के पिता, भागकर छज्जे से लटका और गिरकर युवक की मौत
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बोराबंदा इलाके में 20 वर्षीय बेकरी कर्मचारी की सोमवार तड़के चार मंजिला इमारत की छत से गिरने से मौत हो गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां पिज्जा डेट पर आया था। प्रेमिका के पिता यहां आ गए। युवक उनसे छिपने के लिए भागकर छिपने लगा और इस दौरान उसका पैर फिसल गया और जमीन में गिरकर उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शोएब प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। जब वे छत पर मिल रहे थे, तो उन्हें एक व्यक्ति के कदमों की आहट सुनाई दी। लड़की के पिता के छत पर आने के डर से शोएब ने एक कोने में छुपने की कोशिश की।

तारों को पकड़कर लटका

वह छत पर फैले कुछ तारों को पकड़कर छज्जे से लटक गया। इस दौरान लेकिन वह फिसल गया और छत से गिर गया। युवक को उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

गर्लफ्रेंड ने मंगवाया था पिज्जा

बोराबंदा पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या शोएब गलती से नीचे गिर गया या उसने इमारत से छलांग लगा दी। शोएब की हाल ही में लड़की से दोस्ती हुई थी। पुलिस ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड का पिज्जा खाने का मन था। उसने बॉयफ्रेंड को पिज्जा लेकर आने को कहा था। युवक वही लेकर युवती के घर गया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शोएब धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। वे सुबह 3 बजे मौके पर पहुंचे और शोएब को उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शोएब के पिता शौकत अली की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

Advertisement