बफे ने चार्ली मुंगेर की विनम्रता को किया याद
बफे ने मुंगेर की विनम्रता की बहुत ज्यादा प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मुंगेर ने अपनी भूमिका के लिए कभी श्रेय नहीं मांगा। बफे ने अपने रिश्ते को बड़े भाई और प्यार करने वाले पिता के रूप में वर्णित किया, जिसमें मुंगेर ने उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें उनकी गलतियों की याद नहीं दिलाई।कौन थे चार्ली मुंगेर जिन्हें नहीं भूल पाए हैं वॉरेन बफे?
मुंगेर बर्कशायर हैथवे के उपाध्यक्ष के रूप में काम करते थे। वॉरेन बफे उनसे 1959 में मिले थे जब वह 35 साल के थे। सालों तक चार्ली मुंगेर बफे के साथी बने रहे। उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद की। उनका साथ पाकर बफे ने वो सफलता हासिल की जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।बर्कशायर हैथवे की कुछ सबसे बड़ी सहायक कंपनियों में गेको, बीएनएसएफ रेलवे, कोका-कोला, क्राफ्ट हेंज, अमेरिकन एक्सप्रेस और वेल पॉइंट शामिल हैं। अपने वार्षिक पत्र में बफे ने शेयरधारकों को सलाह दी है कि वे अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट के जानकारों या वित्तीय सलाहकारों की बात न सुनें, जो अक्सर उनसे शेयर ट्रेडिंग का आग्रह करते हैं।











