रिटायरमेंट के बाद जीना चाहते हैं ऐश की जिंदगी श्रिया नागराजन का देखें पोर्टफोलियो सीख लें ये सबक

रिटायरमेंट के बाद जीना चाहते हैं ऐश की जिंदगी श्रिया नागराजन का देखें पोर्टफोलियो सीख लें ये सबक
नई दिल्ली: आप चाहे नौकरी करते हों या बिजनेस रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। आप जितना जल्दी निवेश करना शुरू करेंगे, उतना बड़ा रिटायरमेंट फंड जमा कर पाएंगे। नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों को रिटायरमेंट प्लानिंग की चिंता रहती है। अक्सर 30 से 40 साल की उम्र में लोगों को इस बारे में पहला खयाल आता है। लेकिन इस उम्र में निवेश शुरू कर एक बड़ा फंड बना पाना मुश्किल होता है। इसलिए अगर आप रिटायरमेंट के बाद ऐश की जिंदगी जीना चाहते हैं तो जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में सोचना जरूरी होता है। चेन्नई में रहने वाली श्रिया नागराजन से आप सबक सीख सकते हैं। दरअसल 25 साल की श्रिया नागराजन 50 साल की उम्र में रिटायर होना चाहती हैं। लेकिन अगर वह अपनी मौजूदा लाइफस्टाइल को बनाए रखना चाहती हैं तो उन्हें अपनी इनकम से ज्यादा बचत की जरूरत होगी।
Advertisement