30 मिनट में अपनी तस्‍वीर वाला केक चाहिए? जोमैटो ने शुरू की है फोटो केक सर्विस, पूरी डिटेल

30 मिनट में अपनी तस्‍वीर वाला केक चाहिए? जोमैटो ने शुरू की है फोटो केक सर्विस, पूरी डिटेल
नई दिल्‍ली: मदर्स डे करीब है। अगर इस दिन को खास बनाने के लिए आप कस्टमाइज्‍ड केक ऑर्डर करना चाहते हैं तो जोमैटो मदद कर सकता है। कस्टमाइज्ड केक भला किसे पसंद नहीं होते। आमतौर पर ऐसा केक बनाने में लगभग 2-3 घंटे या आधा दिन लग जाता है। अब जोमैटो ने आपका समय बचाने के लिए अपनी फोटो केक सर्विस शुरू की है। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर इस सर्विस का ऐलान किया है।

अभी सुव‍िधा द‍िल्‍ली-एनसीआर में उपलब्‍ध

दीपिंदर गोयल ने लिखा, 'आज के लिए एक और हल्का-फुल्का अपडेट - हमने अभी @जोमैटो पर फोटो केक्स लॉन्च किया है।'
उन्होंने बताया, 'अब आप अपनी तस्वीर अपलोड करके सिर्फ 30 मिनट में कस्टमाइज्ड केक मंगवा सकते हैं।'
Advertisement