मोदी को बगावत का सामना करना पड़ेगा
शिवसेना के मुखपत्र सामना संपादकीय ने लिखा है कि बीजेपी ने सत्ता को बरकरार रखने के लिए कई बिकाऊ लोगों को अपने इर्द-गिर्द रक्षक बनाकर खड़ा किया है। कल यही लोग सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वार करेंगे और सड़क पर उतरेंगे। पुतिन के मामले में यही हुआ है, पुतिन के खिलाफ बगावत से साफ हो गया है। वैगनर ग्रुप की सशस्त्र सेना को रौंद डालेंगे, ऐसा ताव पुतिन ने दिखाया लेकिन उनसे हुआ नहीं। किसी भी तानाशाह के मन में ऐसी दहशत कभी न कभी निर्माण होती है। पुतिन हो या मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना ही पड़ता है।
भारत का वैगनर ग्रुप क्या है
कुछ दिन पहले पटना में 17 प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक हुई थी। विपक्ष की इस बैठक के बाद अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा था, विपक्षी लोग तस्वीर खिंचवाने के लिए इकठ्ठा हुए थे। अमित शाह ने कहा कि कितने भी विपक्षी दल एक साथ आ जाएं। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने से कोई नहीं रोक पायेगा। शाह के इस बयान पर सामना संपादकीय में तंज कसा गया है।

सामना ने लिखा है कि अमित शाह ने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रतिक्रिया दी है। देश में 'फोटो प्रेमी' कौन है? यह 140 करोड़ जनता प्रतिदिन देखती है। फोटो या लोकप्रियता के आड़े आनेवाले अपने ही नेताओं, मंत्रियों को वैसे ढकेल कर दूर किया जाता है। यह पीएम मोदी ने कई बार दिखा दिया है।