Vodafone Idea का लॉन्च होने जा रहा एफपीओ, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, निवेश से पहले देखें सभी डिटेल्स

Vodafone Idea का लॉन्च होने जा रहा एफपीओ, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, निवेश से पहले देखें सभी डिटेल्स
नई दिल्ली: वाडाफोन आइडिया लिमिटेड की ओर से एफपीओ (Vodafone Idea FPO) लाने का ऐलान किया गया है। कंपनी 18,000 करोड़ रुपये का FPO लॉन्च करने जा रही है। ये एफपीओ 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक आम निवेशकों को लिए खुलेगा। एंकर निवेशकों के ऑफर को 16 अप्रैल को एप्रूव किया जाएगा। वोडाफोन आईडिया ने अपने एफपीओ (Follow-on Public Offer) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। इसका प्राइस बैंड 10 रुपये से लेकर 11 रुपये तय किया गया है। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि बोर्ड ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) को अपनाने और दाखिल करने को मंजूरी दे दी है।
Advertisement