चीनी टेक कंपनी वीवो आज यानी 4 जनवरी को वीवो x100 सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट की जानकारी पहले ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो x100 सीरीज में 2 स्मार्टफोन वीवो X100 और वीवो X100-प्रो लॉन्च हो सकते हैं।
लॉन्च डेट की जानकारी के साथ कंपनी ने बताया है कि वीवो x100 सीरीज के स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 और वीवो V3 चिप-1 प्रोसेसर के साथ आएंगे। पावर बैकअप के लिए फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा वीवो ने फोन के किसी भी दूसरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।
हालांकि, इस सीरीज को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, साथ ही अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसके एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। आइए उन्हीं रिपोर्ट के आधार पर एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
वीवो X100 और X100-प्रो: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: x100 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 3000 निट्स हो सकती है।
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो- X100 और X100-प्रो दोनों स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा कंपनी दे सकती है।
- रियर कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए मेन यानी बैक कैमरा की बात की जाए तो वीवो- X100 में 50MP+50MP+50MP और X100-प्रो में 50MP+50MP+64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
- रैम+स्टोरेज: दोनों स्मार्टफोन में 12GB+256GB का रैम और स्टोरेज कंपनी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोरेज एक्सपेंडेबल नहीं होगी।
- बैटरी और चार्जिंग: इस स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो- X100 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं X100-प्रो में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी मिल सकती है।
वीवो X100 और X100-प्रो: एक्सपेक्टेड प्राइस
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी वीवो X100 को ₹63,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। वहीं, वीवो X100-प्रो की शुरुआती कीमत ₹89,999 रख सकती है।











