विराट कोहली का 270 मिलियन फॉलोअर्स वाला अकाउंट इंस्टाग्राम से डीएक्टिवेट, फैंस के बीच मचा हड़कंप
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस में हड़कंप मच गया। 30 जनवरी की सुबह से ही 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला यह वेरिफाइड अकाउंट सर्च में नहीं दिख रहा है। फैंस को इंस्टाग्राम पर 'प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है' का मैसेज मिल रहा था। इस अचानक गायब होने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, न ही कोहली की तरफ से, न उनकी टीम की तरफ से और न ही इंस्टाग्राम की तरफ से। यह पता नहीं चल पाया है कि यह जानबूझकर किया गया है, अस्थायी है या कोई तकनीकी गड़बड़ी है।











