पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान, ICC के एक्शन पर कह दी ये बात
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध था। उन्होंने अब स्पष्ट कर दिया है कि वे विश्व कप तो खेलेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले का बॉयकॉट करेंगे। पाकिस्तान ने आनन-फानन में यह फैसला तो ले लिया है। हालांकि उनको इसके अंजाम का अभी आइडिया भी नहीं है। पीसीबी अगर अपने इस फैसले को नहीं बदलता है तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा। इस मामले पर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।सलमान आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर क्या कहा?
पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका या प्लेयर्स का फैसला नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो पीसीबी चीफ या सरकार कहेगी, वे वही करेंगे।











