विराट कोहली ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
37 साल के विराट कोहली ने भारत के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग के नाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा 6 शतक का रिकॉर्ड था। हालांकि, अब विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 7 शतक हो गए हैं। वह भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली से ज्यादा शतक किसी और बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम था। तीनों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक थे। हालांकि, अब विराट कोहली आगे निकल गए हैं। बता दें कि भारत में विराट कोहली का यह 41वां शतक था।भारत में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 42 सेंचुरी भारत में अपने करियर में ठोकी हैं। विराट कोहली यह रिकॉर्ड अपने नाम करने से सिर्फ 2 शतक दूर हैं।











