थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
प्रेस नोट, थाना अयोध्या नगर 

*•थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार*
 
*•02 मो.सा. कीमती लगभग 100000 रूपये का मशरूका किया बरामद*
 
            नगरीय क्षेत्र भोपाल मे अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकडं हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे अति.पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर एक लाख रूपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। 
   
  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना अयोध्यानगर व्दारा थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम व्दारा दो अपराधों अप.क्र. 443/23 धारा 379 भादवि एवं अप.क्र.219/23 धारा 379 भादवि. में आरोपी से चोरी का मशरूका( 02 दोपहिया वाहन) बरामद किया गया । 

घटना का विवरण- दिनांक 16/09/23 को फरियादी देवेन्द्र पाल पिता बाबूलाल उम्र 30 साल नि.223 ओंकारा सेवनिया थाना सूखीसेवनिया भोपाल की रिपोर्ट थाना अयोध्यानगर जिला भोपाल पर अपराध क्र.443/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था एवं दिनांक 12/05/23 को फरियादी धर्मेन्द्र रजक पिता कमोद रजक उम्र 37 साल नि.विश्वकर्मा नगर करोद की रिपोर्ट थाना अयोध्यानगर जिला भोपाल पर अपराध क्र.219/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था I 

 कार्यवाही - वरिष्ठ अधिकारियो के, पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे व्दारा एक टीम उनि. शिरोमणि सिंह प्रआऱ 2928 धर्मेन्द्र गुर्जर आर.3554 दिनेश चंदेल आर.2115 मनोज जाट गठित कर थाना हाजा मे बढ रही वाहन चोरी की तलाश व माल पतारसी हेतु लगाया गया था ।

 दिनांक 16/09/23 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा अयोध्यानगर चौराहा से मो.सा. चोरी किया है और करोंद चौराहा के पास सस्ते दामो मे बेचने या गिरवी रखने लिये घुम रहा है। सूचना तस्दीक पर टीम रवाना होकर सूचना के आधार आरोपी – दिनेश मीणा उर्फ राहुल मीणा पिता करन सिंह मीणा उम्र 20 साल नि.ग्राम गनाखेडी थाना नजीराबाद तेह. बैरसिया जिला भोपाल को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया जिससे अपराध क्र.443/23 धारा 379 भादवि में एचएफ डीलक्स क्र. MP.04 QJ.2054 को बरामद कर जप्त किया गया एवं हिकमत अमली से पूछताछ पर नरेला गाँव मे आरोपी के किराये के घर से अप.क्र.219/23 धारा 379 भादवि. मे चोरी हुई एक्टिवा क्र. MP.04 UC 7758 बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी दिनेश मीणा उर्फ राहुल मीणा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया ।

बरामद माल का विवरण – मोटर सायकिल एच एफ डीलक्स क्र. MP.04 QJ.2054  कीमती 55,000 रूपये एवं एक्टिवा क्र. MP.04 UC 7758 कीमत 45,000 रूपये कुल मशरूका 1,00,000 रूपये 

आरोपी – दिनेश मीणा उर्फ राहुल मीणा पिता करन सिंह मीणा उम्र 20 साल नि.ग्राम गनाखेडी थाना नजीराबाद तेह. बैरसिया जिला भोपाल

सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे उनि. शोरमणि सिंह प्रआऱ 2928 धर्मेन्द्र गुर्जर आर.3554 दिनेश चंदेल आर.2115 मनोज जाट आर.3040 अजय कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।
Advertisement