विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि यह अभियान राम मंदिर के लिए हिंदू समुदाय के 500 से अधिक वर्षों के इंतजार के अंत का प्रतीक होगा। यह अभियान महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल की शुरुआत में भव्य राम मंदिर को जनता के लिए खोले जाने से पहले यह आखिरी दिवाली होगी। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संदेश जमीनी स्तर पर फैलाया जाए।
दिवाली पर VHP का बड़ा प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले हर घर 5 दीये जलाने का महा अभियान
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 होने में भले ही अभी कई महीने का वक्त है पर सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बना रही है। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद ने भी बड़ा प्लान तैयार किया है। वीएचपी ने दिवाली के दौरान प्रत्येक घर में कम से कम 5 मिट्टी के दीपक जलाने और उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के लिए समर्पित करने का अभियान चलाएगी। प्रत्येक मिट्टी का दीपक मंदिर के लिए 100 वर्षों के इंतजार का प्रतीक होगा। राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।











