कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तीसा के तरवाई नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा ड्राइवर की गर्दन के ऊपर गिरा। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर ले जा रही ये गाड़ी सीधी ढ़ांक से गिर कर बैरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

गाड़ी सवार लोगों की हुई पहचान
इस हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश, हेड कांस्टेबल प्रवीन टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन और अभिषेक की मौत हो गई। गाड़ी के चालक चंदू राम की भी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं इस हादसे घायल हुए पुलिसकर्मियों की पहचान कास्टेबल अक्षय, लोकेश, सचिन, हेड कांस्टेबल राजिंद्र के रूप में हुई है। मंगली के रहने वाले पंकज शर्मा भी इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।