ऑडियो मैसेज में क्या बोले सीएम अशोक गहलोत
गहलोत ने अपने ऑडियो मैसेज में कहा है, 'नमस्कार, मैं अशोक गहलोत हूं। आप कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह कार्यकर्ताओं की दिन रात की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन सकी। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के कारण ही कांग्रेस सरकार दोबारा इसे दोहरा सकती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।'वसुंधरा बोलीं बदलाव का संकल्प पूरा करें और कांग्रेस को विदा करें
मतभेद भुलाकर सब एकजुट हो जाएं - गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा है कि 'अगले दो महीनों तक हमें सभी आपसी मतभेद भुलाकर केवल पार्टी हित में काम करना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों को मजबूत करने और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए फिर से एकजुट होकर बड़ा संकल्प लेना होगा। मेरा निवेदन है कि इस बार चुनौती बहुत बड़ी है। देश के सामने भी और पार्टी के सामने भी। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम राजस्थान में कैसे सफल हो सकें जिससे देश में एक संदेश जाए और हम आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें। काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से।'
नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश
सीएम का यह संदेश उस समय आया जब पार्टी कभी भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। ऐसे में जिन नेताओं, प्रत्याशियों और पूर्व प्रत्याशियों के टिकट कटने से अगर वे नाराज होते हैं तो सीएम उन्हें खुश रख सकें। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही सीएम बागियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वे खुद अपनी आवाज में संदेश देकर अपनी बात कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।











