इतने प्रतिशत लोगों ने नहीं दिया वसुंधरा का साथ
बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद सियासत में एक बार फिर वसुंधरा राजे का नाम चर्चा में आ गया है। इसको लेकर ABP सी वोटर्स ने मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर वसुंधरा राजे को लेकर सर्वे करवाया। यह सर्वे रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली सामने आई। इस बार सर्वे रिपोर्ट में 50 फीसदी लोगों ने माना है कि बीजेपी की तरफ से कोई नया मुख्यमंत्री का चेहरा प्रतिनिधित्व करेगा। यानी अब लोगों में भी बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में वसुंधरा राजे को लेकर धारणा बदल गई है।इन लोगों ने दिया वसुंधरा का साथ
बीजेपी की तरफ से लगातार वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने के बाद अब जनता में भी यही मैसेज जाने लगा है कि इस बार बदलाव होगा। जनता अब मानने लगी है कि बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को मौका देगी। इसका असर ABP सी वोटर्स सर्वे रिपोर्ट में देखने को मिला है। जहां 50% लोगों ने माना है कि इस बार नए चेहरे को मौका मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ 32% लोगों ने कहा कि वसुंधरा राजे बीजेपी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी जबकि 18% लोगों की राय है कि वसुंधरा राजे बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होगी या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।एबीसी वोटर सर्वे के आंकड़े
जवाब : हां - 32%
नहीं - 50%
कह नहीं सकते - 18%











