भोपाल I ठण्ड का मौसम शुरू हो चूका है कई लोग आज भी ऐसे है जिनके पास पार्यप्त गर्म वस्त्र खासकर रात में जब ज्यादा ठण्ड होती है तब ओढ़ने के लिए नहीं होते ऐसे में उन्हें ठण्ड लग जाती है और वे बीमार पड़ जाते है I वो बीमार न पड़े उसके लिए भोपाल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंदों तक गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा जा रहा है। खासकर रात में ठण्ड से बचाव के लिए विभिन्न संगठन एवं समितियों के माध्यम से कम्बल वितरित किये जा रहे है, जिनमे सर्व मांग्लयम समूह, संपूर्ण भारतीय सनातन महासभा, ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण जागृति मंच, मीनाल सांस्कृतिक समिति, इंडस सिटी, मीडिया एक्टिविस्ट वेलफेयर सोसायटी समिति के सहयोग से वितरित किये जा रहे है I
सर्व मांग्लयम समूह के संस्थापक रमाकांत शुक्ला ने बताया कि यह अभियान नव वर्ष के आते ही शुरू कर कर दिया गया था और अभियान मकर संक्रांति पर्व तक चलेगा। इसमें व्यक्तिगत लोगों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों और रहवासी समितियों का भी सहयोग मिल रहा है I इस अभियान में अशोक कटारे,शांता नायर, जगमोहन श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, अवधेश शर्मा लीलाधर नेमा, राकेश जैन, अमित दुबे,विकी,लता उमाशंकर टिकेरिया, मनीषा अनिल गुप्ता, अमित मालवीय, सरिता यादव,चहक नेमा, वरुण जैन सिम्पल सिंग, ममता सेंगर, पदमा दीक्षित सुकृति , किशोर चौधरी, विवेकानंद साहू,प्रशांत झीलपे आदि शामिल है I











