वैभव सूर्यवंशी के साथ ऑस्ट्रेलिया में चीटिंग... बल्ले से टच भी नहीं हुई गेंद और अंपायर ने खड़ी कर दी उंगली, मचा बवाल
नई दिल्ली: युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के बाद अब दुनियाभर में बवाल मचाना शुरू कर दिया है। सीमित ओवर क्रिकेट के बाद वैभव टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की अंडर 19 टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में भिड़ रही है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को अंपायर ने गलत आउट दे दिया, जिसके बाद बवाल मच गया।
नाराज नजर आए वैभव सूर्यवंशी
यह घटना तब हुई जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच चल रहा था। वैभव सूर्यवंशी जो पहले मैच में 86 गेंदों पर 113 रन बनाकर भारत को पारी और 58 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके थे। इस बार भी वैभव 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बना चुके थे। लेकिन चार्ल्स लैचमंड की गेंद पर उन्हें आउट दिया गया। वैभव ने अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई और साफ तौर पर दिखाया कि गेंद और बल्ले के बीच फासला था। जिसके बाद वैभव काफी नाराज नजर आए थे











