बजाज ऑटो के नए एंट्री-लेवल चेतक अर्बन के लॉन्च के बाद अब जल्द ही बड़ी बैटरी के साथ चेतक प्रीमियम को लॉन्च किया जा सकता है। ऑटो कार की एक रिपोर्ट के अनुसार अपडेटेड चेतक प्रीमियम 3.2kWh बैटरी के साथ आ सकती है। इसमें 127 Km की रेंज मिलेगी। मौजूदा मॉडल में 2.88kWh की बैटरी और 108 किमी रेंज मिलती है।
अपडेटेड मॉडल में स्पीड 73kph मिल सकती है
चेतक अभी अपने कुछ कॉम्पिटिटर्स से स्पीड के मामले में पीछे हैं। चेतक के मौजूदा मॉडल में 63 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। अपडेटेड मॉडल में स्पीड 73kph मिल सकती है। फिलहाल, यह पता नहीं है कि इसे हासिल करने के लिए मोटर में कोई बदलाव किया गया है या नहीं। चेतक प्रीमियम के अपडेटेड वर्जन में टीएफटी डैश मिलेगा।
इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिमोट इमोबिलाइजेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। चेतक ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन को डैश से जोड़कर इन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा, बजाज ने अपडेटेड चेतक प्रीमियम अंडरसीट स्टोरेज की क्षमता 18 लीटर से बढ़कर 21 लीटर कर दी है।
1.15 लाख रुपए में लॉन्च किया चेतक अर्बन
बजाज ने 1 दिसंबर को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक नया वर्जन चेतक अर्बन लॉन्च किया था। इसका स्टैंडर्ड वर्जन खरीदने के लिए आपको 1.15 लाख रुपए और एडिशनल 'टेकपैक' के लिए 1.21 लाख रुपए खर्च करने होंगे। चेतक अर्बन में 113 किमी की रेंज का दावा किया गया है। यह IDC-सर्टिफाइड रेंज है, यानी वास्तविक दुनिया में रेंज इससे कम ही मिलेगी।
चेतक अर्बन में मौजूदा मॉडल की तरह ही 2.9kWh बैटरी कैपेसिटी दी गई है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 63kph है। इसमें केवल एक राइडिंग मोड - इको है। "टेकपैक" इंस्टॉल होने पर, टॉप स्पीड 73kph तक बढ़ जाती है और आपको स्पोर्ट राइडिंग मोड भी मिलता है।
चार्जिंग टाइम करीब एक घंटा बढ़ जाएगा
इसमें रेगुलर चार्जर की स्पीड 800W से घटकर 650W करी दी गई है। इस कारण चार्जिंग टाइम 3 घंटे 50 मिनट से 4 घंटे 50 मिनट तक बढ़ गया है। चेतक प्रीमियम को लॉन्च के बाद चेतक ने पहली बार स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है।











