यूनिटेक को वापस करनी होगी नोएडा में जमीन! जानिए हजारों होमबायर्स का क्या होगा
नोएडा: यूनिटेक के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में फ्लैट बुक कराने वाले हजारों लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अप्रैल में होने है। नोएडा अथॉरिटी ने कंपनी की उन हाउसिंग सोसाइटीज के लेआउट मैप्स को मंजूरी देने से इन्कार कर दिया है जिन पर काम शुरू हो चुका है लेकिन पूरा नहीं हुआ है। इस कंपनी के प्रमोटर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया था और इसके बोर्ड की कमान सरकार ने अपने हाथ में ले ली थी। नोएडा अथॉरिटी उस जमीन को वापस लेना चाहती है जिसे कंपनी ने यूज नहीं किया है। अथॉरिटी इसे कंपनी के बकाये के साथ एडजस्ट करना चाहती है।











