इन कंपनियों में बढ़ेगी ज्यादा सैलरी
कंपनी के वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वेक्षण 2023-24 भारत में कहा गया है कि इस वर्ष 10.1 फीसदी वेतन वृद्धि के साथ मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर सबसे आगे रहेगा। वहीं प्रोडक्ट्स कंपनी 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दे सकती हैं, जबकि सर्विस कंपनियों में 8.2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यहां तक कि स्टार्टअप भी पुरानी आईटी सेवा फर्मों की तुलना में बेहतर भुगतान कर सकते हैं। एओन का अनुमान है कि यह साल 2023 में 9 फीसदी की तुलना में औसतन 8.5 फीसदी इजाफा करेंगी।
इन देशों से आगे रहेगा भारत
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी दे सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि वित्तीय संस्थानों में 9.9% अनुमानित है। एओन के अध्ययन से पता चलता है कि साल 2023 में नौकरी छोड़ने की दर 18.7% थी, जबकि 2021 और 2022 में यह 21 फीसदी से ज्यादा थी। दुनिया के अन्य एशिया प्रशांत देशों और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में वेतन वृद्धि काफी अधिक होने की उम्मीद है। इसमें बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है, जहां 7.3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। चीन में 2023 में वृद्धि 5.5% थी और 2024 में 5.7 फीसदी होने की उम्मीद है। जापानी कंपनियों द्वारा 2023 में 3.3% के मुकाबले 3.6 फीसदी देने की उम्मीद है। एओन ने 45 उद्योगों में 1,414 फर्मों के डेटा का विश्लेषण किया है।











