एडेन मार्करम सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे बड़ी बोली साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम पर लगी। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें दो लाख पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 46 लाख रुपये में खरीदा। मार्करम आईपीएल के साथ ही साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में भी सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी के लिए ही खेलते हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद पर सनराइजर्स लीड्स ने 2.34 करोड़ की सबसे बड़ी बोली।इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे और वेल्श फायर ने उन्हें 3.69 करोड़ रुपये में खरीदा। टॉम करन एमआई लंदन के लिए खेलेंगे। उनपर 3.20 करोड़ की बोली लगी। जो रूट 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वेल्श फायर ने उन्हें 2.95 करोड़ में खरीदा।
