Select Date:

परिवारवाद की परिक्रमा करने वाले प्राकृतिक बदलाव की व्यवस्था से अनभिज्ञ : गोमती साय

Updated on 08-06-2023 08:40 PM

रायगढ़ ।  परिवार वाद की परिक्रमा से मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने वाले भूपेश बघेल बदलाव की प्राकृतिक व्यवस्था से अनभिज्ञ हैं। यह बयान क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव आते आते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बदले जाने के बयान पर दी है।

सांसद गोमती साय ने कहा भाजपा समय के साथ बदलाव की प्राकृतिक व्यवस्था का अनुसरण करती है, लेकिन कांग्रेस से जुड़े नेता आजादी के सत्तर वर्ष बाद भी गांधी परिवार की चरण वंदना को अपना सौभाग्य समझते हैं। ढाई-ढाई साल के समझौते के मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने वाले भूपेश बघेल को अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है, इसलिए वे भाजपा में हो रहे बदलाव को लेकर समीक्षा करने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहंकारी निरूपित करते हुए सांसद गोमती साय ने कहा वक्त के बदलाव जो समय रहते स्वीकार नहीं करता उसे समय के साथ देश की जनता स्वयं बदलाव करती है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दस जनपथ का थोपा हुआ मुख्यमंत्री निरूपित करते हुए सांसद में कहा विधानसभा चुनाव के छः महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ग्यारह में से नौ सीटो में भाजपा को जीता कर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी सरकार बनाने अहम भूमिका निभाई थी। लोकसभा के चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए इसलिए इस हार का नैतिक दायित्व लेते हुए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था।

आने वाले विधान सभा चुनाव में भूपेश बघेल को अपनी हार नजर आने लगी है, इसलिए वे भाजपा में हो रहे बदलावों को देख चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की जमीनी कार्यशैली से भूपेश बघेल भयभीत हो गए हैं। प्रदेश में लगातार भाजपा प्रवेश को लेकर अब भूपेश बघेल को यह समझ जाना चाहिए कि कांग्रेस के जहाज में छेद हो चुका है और डूबने के पहले इस जहाज से उतरने की होड़ मची हुई है।

शराब घोटाले एवं गौठान घोटाले में गले का आकंठ तक डूबी भूपेश सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और इसकी विदाई तय है। राम महोत्सव के दौरान जिले के मंत्री उमेश पटेल ने मंच में मौजूद सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेते हुए उन्हें लोकप्रिय बताया जबकि उन्होंने मंच में मौजूद अन्य आदिवासी मंत्रियों का नाम तक लेने से परहेज किया। भूपेश बघेल के मंत्री उमेश पटेल को सांसद गोमती ने भयभीत मंत्री निरूपित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री…
 23 April 2025
रायपुर। रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री…
 23 April 2025
कोंडागांव।पोषण अभियान के अंतर्गत “पोषण पखवाड़ा 2025” का आयोजन पूरे जिले भर में किया गया, जिसमें व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने…
 23 April 2025
कांकेर। कलार समाज बस्तर संभाग का वार्षिक अधिवेशन कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में 03 व 04 मई को आयोजित किया गया है। जिसमें बस्तर संभाग के डड़सेना कलार समाज के…
 23 April 2025
कोरिया। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कोरिया जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिन जिले की 20 ग्राम पंचायतों में…
 23 April 2025
बिलासपुर । जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत ऋण राशि दी गई है। इस राशि से महिला समूहों द्वारा आजीविका…
 23 April 2025
कोरिया । उम्र भले ही 83 की हो गई हो, पर उम्मीद अब भी ज़िंदा है, यह साबित कर दिखाया थाना पारा वार्ड-2 निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक बैजू सिंह ने,…
 23 April 2025
एमसीबी । मनरेगा संगम अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, कृषि नवाचार एवं आजीविका संवर्धन को लेकर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, इस आयोजन…
 23 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार 2025 के तहत कोरिया जिले के गांव-गांव में परिवर्तन की बयार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम आंजोखुर्द स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला को स्मार्ट…
Advertisement