Select Date:

शारजाह में यूएई का कमाल, बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाते हुए रचा इतिहास, बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Updated on 20-05-2025 12:38 PM
शारजाह: तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश यूएई का दौरा कर रही है। जहां पहले टी20 में तो बांग्लादेश ने 27 रन से बाजी मार ली थी। लेकिन दूसरे टी20 में मेजबान टीम यूएई ने गजब की वापसी की और इतिहास रच दिया। उन्होंने बांग्लादेश 2 विकेट से हाई स्कोरिंग मुकाबले में हराया। बता दें कि यह यूएई की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पहली जीत है। इतना ही नहीं बल्कि यूएई ने 206 रन का बड़ा टारगेट चेज कर डाला। टी20 में यह यूएई का सबसे बड़ा रनचेज है। इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। आखिर मैच में क्या-क्या हुआ, आइये बताते हैं।

यूएई ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बना डाले। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 59 रन तंजिद हसन ने बनाए। वहीं यूएई के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मुहम्मद जवाद उल्लाह ने लिए।

मुहम्मद वसीम ने खेली कप्तानी पारी

यूएई के ओपनर मुहम्मद वसीम ने 206 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए इस मैच में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों का सामना कर 195.24 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 82 रन ठोक डाले। वसीम ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के उड़ाए थे। जोहेब खान ने भी 38 रन बनाए और अपने कप्तान का साथ दिया।

एक गेंद रहते आखिरी ओवर में जीती यूएई

यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। यूएई ने 19.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। उन्होंने एक गेंद पहले ही मैच को जीत लिया। मैच जीतने के बाद यूएई के खिलाड़ी जमकर जश्न मनाते हुए नजर आए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 21 मई को शारजाह में ही खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2025
मुंबई: एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। मुंबई को इस मैच में जीत मिलती है…
 21 May 2025
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को एक ईमेल लिखा है। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले आईपीएल 2025 के मैच को वानखेड़े स्टेडियम से हटाने का…
 21 May 2025
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने आईपीएल के नियमों में बदलाव किए हैं। बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ…
 21 May 2025
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए एक और बुरा दिन रहा। टीम को IPL के इतिहास में दूसरी बार एक सीजन में 10 हार का सामना करना पड़ा। ऐसा…
 20 May 2025
भोपाल: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के सभागार में  एलएनसीटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “श्रृंगार बने हथियार” के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुश्री सुप्रिया जाटव ने स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरियों और किशोरों को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना था। कार्यक्रम की पहल ग्राम्या संस्था द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कौशल का विकास और सशक्तिकरण है। सुप्रिया जाटव, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, ने बच्चों को कराटे की बुनियादी तकनीकें, विषम परिस्थितियों में सतर्क रहने के उपाय और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए। छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखा। सुप्रिया जाटव ने कहा, “आज के समय में आत्मरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हर छात्र और छात्रा की आवश्यकता और अधिकार है।”इस अवसर पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पूर्व सहायक कमांडेंट श्री दीपक सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वर्तमान परिवेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और सूचना प्रौद्योगिकी के युग में आवश्यक सतर्कता उपायों पर प्रकाश डाला।अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सुश्री सुप्रिया जाटव (अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन) और डॉ. पंकज शुक्ला (संचालक, ग्राम्या एवं आसरा संस्था) विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती पूर्व शर्मा त्रिवेदी रहीं।   सलाहकार डॉ. रंजन कुमार, एलएनसीटी विश्वविद्यालय की महिला संकाय सदस्याएं और छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।  डॉ. पंकज शुक्ला ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया और सभी महिलाओं को यह कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।
 20 May 2025
शारजाह: तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश यूएई का दौरा कर रही है। जहां पहले टी20 में तो बांग्लादेश ने 27 रन से बाजी मार ली थी। लेकिन दूसरे…
 20 May 2025
लखनऊ: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 20 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को आसान जीत दिलाने में अहम योगदान दिलाने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि वह लक्ष्य का पीछा…
 20 May 2025
नई दिल्ली: WWE चैंपियन जॉन सीना ने 2006 के ECW वन नाईट स्टैंड PPV इवेंट में रॉब वैन डैम के खिलाफ अपने मैच को याद किया। फिलाडेल्फिया फैन एक्सपो में बोलते हुए,…
 20 May 2025
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 61वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स ने 6 विकेट से अपने नाम…
Advertisement