दरअसल, मामला जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।यहां दो सगी बहनों का अपहरण और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दे बहनें गीता और मीता (बदला हुआ नाम) दो सगी बहने हैं, जिसमे गीता साढ़े 18 वर्ष की और मीता 13 वर्ष की है।
बाइक में बैठाकर ले गए जंगल
जंगल में छोड़ दोस्तों को लेने पहुंचा
किसी तरह थाने पहुंच दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि पाली थाने में 18 अक्टूबर को दो अलग-अलग प्रकरण आरोपी अर्जुन उर्फ पोरस उर्फ गुड्डा तिवारी उम्र 33 वर्ष निवासी शहडोल, राजू उर्फ उमेश सोंधिया उम्र 30 वर्ष निवासी शहडोल एवं मोनू उर्फ सुशील तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर थाना पाली के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू किया। वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए सायबर सेल की मदद से पूरी रात तलाश की गई और दूसरे दिन तीनो को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आज सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल कर दिया गया।











