आरोपी ने पीड़िता को शादी के झांसे में फंसाया
आरोपित ने पीड़िता से कहा कि हम जल्द ही शादी कर लेंगे, तुम मेरी फैक्ट्री में निवेश कर दो। तब पीड़िता ने अपनी सारी जमा पूंजी इकट्ठा की, लोन भी लिया और अपने जेवर गिरवी रखकर 47 लाख रुपये अविनाश को दिए। दिसंबर 2024 में अविनाश ने उसे शादी की बात करने के बहाने से अपने घर बुलाया। उसने अपनी पत्नी चंद्रिका पालीवाल को अपनी मां बताकर पीड़िता से मिलवाया। आरोपित अकेले में मिलने के लिए पीड़िता को बेडरूम में ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया।
पत्नी ने छिपकर बनाया वीडियो
इस दौरान उसकी पत्नी चंद्रिका ने छिपकर मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाद में आरोपित का बर्ताव बदल गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपित ने वीडियो दिखाया और कहा कि यदि वह रुपये का दबाव बनाएगी तो वीडियो बहुप्रसारित कर देगा। दूसरा मामला ब्यूटीशियन से जुड़ा है। आरोपित उससे भी उद्योगपति बनकर मिला था। फैक्ट्री में निवेश का बोलकर करीब 42 लाख रुपये हड़प लिए थे। बाद में उसने अप्रैल 2025 में पीड़िता को शादी की बात करने के बहाने से घर बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने वीडियो बना लिया।











