Select Date:

गुमास्ता रिश्वतखोरी मामले में दो संविदा कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित

Updated on 06-04-2025 01:19 PM

कोण्डागांव।  जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में गुमास्ता लाइसेंस हेतु पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले सामने में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ श्रम उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग के संविदा कर्मचारी सिंधु नाथ मंडल और उमा शंकर साहू पर आरोप है, कि वे गुमास्ता पंजीयन के लिए आए आवेदकों से 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले की शिकायत सीधे जिला कलेक्टर कोण्डागांव को प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत जांच के आदेश दिए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

इसके साथ ही श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में जिला श्रम अधिकारी की भूमिका पर भी संदेह है।

प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। यदि उनके जवाब से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता, तो जिला श्रम अधिकारी पर कार्रवाई की जा सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। गुमास्ता पंजीयन से जुड़े अन्य आवेदकों को भी यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत है, तो वे सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 April 2025
महासमुंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा महासमुंद शहर बागबाहरा रोड स्थित बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय तथा नयापारा दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया…
 08 April 2025
बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि मंगलवार 08 अपै्रल से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बालोद जिले में इसका सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित की जाए। …
 08 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। पांच दशक के बाद सारंगढ़ शहर और वर्तमान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला मुख्यालय में राज्य के राज्यपाल रमेन डेका ने स्व-प्रेरणा से समय देकर जिले के नागरिकों को…
 08 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। सारंगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी मां स्वर्गीय श्रीमती चंपावती डेका के नाम एक पौधारोपण…
 08 April 2025
सुकमा । सुकमा जिले के आदिवासी युवाओं को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक और सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर…
 08 April 2025
सुकमा । बढ़ती गर्मी के बीच जिला प्रशासन ने हैंडपंप मरम्मत कार्य शुरु करा दिया है। प्रत्येक विकासखंड में हैंडपंप मरम्मत दल नियुक्त किया गया है। जो शिकायत प्राप्त होने पर…
 07 April 2025
रायपुर। राजीव समौदा-निसदा डायवर्सन योजना (फेस-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रफ एवं डी.आर.बी. कार्य का मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एक्वाडक्ट की गुणवत्ता…
 07 April 2025
मोहला ।  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025…
 07 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
Advertisement