मेडिकल कॉलेज में रेप, रेप की कोशिश के दो मामले:देवास में रेपिस्ट डॉक्टर गिरफ्तार, अटेम्प्ट करने वाला फरार

मेडिकल कॉलेज में रेप, रेप की कोशिश के दो मामले:देवास में रेपिस्ट डॉक्टर गिरफ्तार, अटेम्प्ट करने वाला फरार

देवास के निजी मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में रेप और रेप की कोशिश के दो मामले सामने आए। इससे भड़के स्टूडेंट्स ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। देवास-उज्जैन रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की समझाइश-आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।

मामला देवास के अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का है। मंगलवार दोपहर को इस मेडिकल कॉलेज के डॉ. रूपम जैन ने अस्पताल परिसर में ही 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता करीब डेढ़ महीने पहले माता-पिता के साथ डॉ. जैन से मिली थी। इसके बाद डॉक्टर ने मंगलवार को उसे चेकअप और काउंसलिंग के बहाने बुलाया था।

दूसरी वारदात मंगलवार रात की है। इसमें एक अज्ञात बदमाश मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में घुस आया। फिर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के कमरे में दाखिल हो गया। छात्रा के गले पर चाकू अड़ाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हंगामा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था के साथ बिजली और अन्य समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए। उनका साथ देने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य भी पहुंच गए।

केस 1: चेकअप के बहाने बुलाकर रेप किया बीएनपी थाना पुलिस के मुताबिक, रेप पीड़िता नाबालिग करीब डेढ़ महीने पहले माता-पिता के साथ देवास में एक संत निवास गई थी। यहां उसकी मुलाकात अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉ. रूपम जैन से हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। मंगलवार को डॉ. जैन ने नाबालिग को काउंसिलिंग और चेकअप के लिए अस्पताल में बुलाया था।

पीड़िता का आरोप है कि यहीं उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई, इसके बाद परिजन ने केस दर्ज कराया। मंगलवार रात को डॉ. जैन को ​गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ. रूपम जैन ने दो साल पहले भी आरडी गार्डी अस्पताल में ऐसी हरकत की थी। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।

केस 2: गर्ल्स हॉस्टल में डक्ट के रास्ते घुसा बदमाश दूसरे मामले में मंगलवार रात एक बदमाश एमबीबीएस छात्रा‎ के कमरे में डक्ट के रास्ते‎ घुसा। वह सो रही छात्रा के‎ ऊपर बैठ गया और गले पर चाकू अड़ा​ दिया।‎ छात्रा के मुताबिक, बदमाश 10‎ मिनट तक गलत हरकत करने की कोशिश करता‎ रहा।

युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी से ‎पीने का पानी मांगा। जैसे ही‎ बदमाश उससे अलग हुआ, छात्रा भागी और बाहर से‎ दरवाजा लगा दिया। उसने शोर मचाया तो हॉस्टल में मौजूद अन्य लोग उठकर आए। लेकिन तब तक बदमाश‎ खिड़की से बाहर भाग गया था।‎ पुलिस उसे पकड़ने के लिए‎ अस्पताल परिसर में लगे ‎320 सीसीटीवी कैमरे ‎खंगाल रही है। ‌‌‌

छात्रों ने एबीवीपी के साथ मिलकर किया चक्काजाम बुधवार को मेडिकल स्टूडेंट्स को दोनों वारदात के बारे में जानकारी लगी। सुबह करीब 10 बजे वे इकट्ठे होकर कॉलेज पहुंचे। प्रदर्शन करने लगे। एबीवीपी के लोग भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारी अस्पताल संचालक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। उज्जैन ‎की तरफ से आने वाले वाहनों को शिप्रा-उज्जैन‎ बायपास से इंदौर रोड की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया की समझाइश पर विद्यार्थियों ने जाम हटा लिया। वे सर्विस रोड पर जाकर बैठ गए।

अस्पताल संचालक से झूमाझटकी, कार रोकी हंगामा थमता नहीं देखकर अस्पताल संचालक सुरेश भदौरिया और उनके बेटे व प्रबंधक मयंकराज भदौरिया मौके पर पहुंचे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को कॉलेज परिसर में नहीं जाने दिया। उनके साथ झूमाझटकी की।

छात्रों ने आरोप लगाया कि सुबह से दोपहर तक चले पूरे घटनाक्रम‎ के दौरान अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी बार-बार‎ उन्हें धमकाते रहे। यूनिवर्सिटी डायरेक्टर ‎सुनील सेंगर विद्यार्थियों से कह रहे ‎थे, 'अगर अंदर नहीं आओगे तो डिग्री हमें ही‎ देना है, ध्यान रखना।'

गर्ल्स हॉस्टल वार्डन रोशनी को बर्खास्त करने के बाद ही प्रदर्शन खत्म हो पाया।

सीईओ बोले- डॉक्टर ने फ्लैट पर ‎किया गलत काम‎ मामले में अमलतास हॉस्पिटल‎ के सीईओ डॉ. जगत रावत ने कहा- डॉ. रूपम जैन को हमने उनके व्यवहार ‎के चलते 5 जून को ही टर्मिनेट कर‎ दिया था। टर्मिनेशन के बाद भी उन्होंने‎ फ्लैट खाली नहीं किया। इसी फ्लैट में उन्होंने ‎नाबालिग से रेप किया। अब अस्पताल प्रबंधन उनके खिलाफ फ्लैट खाली‎ नहीं करने की एफआईआर कराएगा।‎

छात्राओं के लिए सुरक्षा गार्ड‎ बढ़ाएंगे, पुरुष की एंट्री बंद अस्पताल प्रबंधक मयंकराज भदौरिया ने कहा- छात्राओं‎ के लिए सुरक्षा गार्ड बढ़ाएंगे। गर्ल्स हॉस्टल‎ में पुरुष की एंट्री बंद रहेगी। अतिरिक्त ‎सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने कहा-


Advertisement