चढ़ते बाजार के बीच खूब चमके चवन्नी शेयर, अपर सर्किट पर हुए लॉक

चढ़ते बाजार के बीच खूब चमके चवन्नी शेयर, अपर सर्किट पर हुए लॉक
नई दिल्ली: इजरायल युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार बीते कई दिनों से दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। हालांकि हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक आज ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे और सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई पावर इंडेक्स और बीएसई रियल्टी इंडेक्स शीर्ष लाभ वाले सेक्टोरल इंडेक्स थे।

BSE सेंसेक्स 590 अंक या 0.93% तेजी के साथ 63,737 अंक पर पहुंच गया। वहीं NSE निफ्टी -50 इंडेक्स 170 अंक या 0.90% चढ़कर 19,027 अंक पर पहुंच गया। आज 2,826 शेयरों में तेजी देखने को मिली तो वहीं 622 शेयरों में गिरावट देखने को मिला और वहीं 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

BSE के टॉप गेनर और लूजर

State Bank of India, HCL टेक्नॉलिजी लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के शेयर आज सेंसेक्स के टॉप गेनर रहे हैं। वहीं Asian पेंट्स लिमिटेड, ITC लिमिटेड और हिन्दुस्तान यूनिलिवर्स आज के टॉप लूजर्स रहे हैं। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में क्रमशः 2% और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 2.1% की तेजी देखने को मिली है। व्यापक बाजारों में सूचकांकों ने उच्चतर कारोबार किया। टॉप मिड-कैप गेनर्स केनरा बैंक और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हैं तो वहीं टॉप स्मॉल-कैप गेनर्स स्वान एनर्जी लिमिटेड और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैं।

27 अक्टूबर, 2023, बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 310 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 86 स्टॉक्स 52-हफ्ते के हाई पर और 24 शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गया। आज बाजार चढ़ने के साथ ही ये पेनी स्टॉक अपर सर्किट पर लॉक हुए हैं।
Advertisement