समय से पहले स्टार्ट हुई फेस्टिव सेल
क्रिकेट फीवर का फायदा उठाने के लिए कई कंपनियों और ऑनलाइन रिटेलर्स ने इस साल तय समय से पहले ही फेस्टिव सेल स्टार्ट कर दी थी। अब उनको इसका भरपूर फायदा भी मिल रहा है। कंपनियों के पास बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की अच्छी-खासी डिमांड आ रही है।भारत-पाकिस्तान मैच के चलते बढ़ी डिमांड
एलजी इंडिया में बिजनेस हेड (होम एंटरटेनमेंट) गिरीसन गोपी ने कहा, 'भारतीय टीम के शीर्ष दावेदार के रूप में उभरने के साथ, शनिवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए उत्साह की कोई सीमा नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि शुक्रवार और शनिवार की बिक्री धनतेरस के बराबर होगी, खासकर बड़ी स्क्रीन वाले टीवी के लिए।' गोपी कहते हैं, '55 इंच और उससे ऊपर के हमारे टीवी की बिक्री पिछले साल की समान श्राद्ध अवधि में बेचे गए टीवी से 2-2.5 गुना अधिक है।'
बड़ी स्क्रीन की भारी मांग
घर पहुंचते ही इंस्टॉलेशन
कंपनियां यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रही हैं कि टीवी किसी उपभोक्ता के घर पहुंचते ही इंस्टॉल कर दिए जाएं। शाओमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा ने कहा, 'लोग उत्साहित हैं और तुरंत इंस्टॉलेशन की डिमांड करते हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप चल रहा है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए हैं कि इंस्टॉलेशन उसी दिन हो जाए।' वहीं, पैनासोनिक मार्केटिंग इंडिया के एमडी फुमियासु फुजिमोरी का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लैटफॉर्म पर मांग मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'यह वर्ल्ड कप इवेंट है। 55-इंच कैटेगरी में हमारे स्मार्ट एलईडी की मांग बहुत अधिक है और हमने बिक्री में 45% की वृद्धि देखी है।'











