सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव

सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,47,000 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं, सोना 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, सराफा बाजार के उलट एमसीएक्‍स पर दोनों कीमती धातुओं में उलटा रुख दिखा। शुक्रवार देर रात सोना और चांदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोने के मुकाबले चांदी में यह तेजी ज्‍यादा थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के दाम 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थे
22-कैरेट सोने की कीमत 1,47,840 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
Advertisement